चाईबासा: CM रघुवर की मौजूदगी में BJP प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने किया नामांकन

Edited By prachi,Updated: 23 Apr, 2019 08:02 AM

chaibasa presence cm raghubar bjp state president laxman giluva nomination

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को सिंहभूम सीट से प्रत्याशी व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के नामांकन में शामिल होने चाईबासा पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में गिलुवा ने पर्चा दाखिल किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने चाईबासा में कांग्रेस, झामुमो...

चाईबासा: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को सिंहभूम सीट से प्रत्याशी व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के नामांकन में शामिल होने चाईबासा पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में गिलुवा ने पर्चा दाखिल किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने चाईबासा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीनों का गठबंधन झारखण्ड विरोधी है। शिबू सोरेन ने नरसिम्हा राव की सरकार को बचाने के एवज में कांग्रेस से दो करोड़ रुपये लिए थे, जबकि राजद ने अपनी लाश पर झारखंड बनाने की घोषणा की थी। मगर वर्तमान में यही तीनों एकजुट हो गए हैं।

वहीं वंशवाद और परिवारवाद पर निशाना साधते हुए सीएम रघुवर दास ने कहा कि तीनों पार्टियां लोकतंत्र के बजाय परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देती हैं। इसलिए इस बार का चुनाव वंशवाद और लोकतंत्र के बीच है। इससे पहले चाईबासा की सडकों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा शहर भगवा झंडे से पटा दिखा। हर तरफ 'मैं भी हूं चौकीदार' वाली टोपी पहने कार्यकर्ता नजर आए।

रोड शो के बाद चाईबासा के गांधी मैदान में सभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड बीजेपी प्रभारी मंगल पाण्डेय, लक्ष्मण गिलुवा और झामुमो के बागी विधायक जयप्रकाश पटेल भी शामिल हुए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!