लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर RIMS के 35 डॉक्टरों पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Edited By Nitika,Updated: 31 May, 2020 01:04 PM

case filed against 35 doctors of rims

झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले का अन्य सभी डॉक्टर थाने में विरोध जता रहे थे।

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले का अन्य सभी डॉक्टर थाने में विरोध जता रहे थे। इसी बीच लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में रिम्स के 35 डॉक्टरों पर केस दर्ज कर लिया गया था। यह सभी डॉक्टर 2 दिन से थाने में जूनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जता रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सभी जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सहकर्मी के साथ हुई दुष्कर्म की कोशिश को लेकर 2 दिनों से आंदोलन किया। साथ ही आरोपी डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उन्होंने कहा कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

वहीं प्रशासन ने 35 डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पीड़िता रिम्स के एनेस्थीसिया विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोपी डॉक्टर शहर के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट का दामाद है। इसके अतिरिक्त पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!