बोकारो: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

Edited By prachi,Updated: 09 Dec, 2018 01:53 PM

bokaro accelerated speeding tractor rises unmanned 2 people die

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामला बोकारो जिले से सामने आया है। जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से...

बोकारो: राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामला बोकारो जिले से सामने आया है। जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई। झरिया और चंदनकियारी के बीच गलगलटांड़ के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चंदनकियारी के आमडीहा से एक परिवार ट्रैक्टर में सवार होकर पुरुलिया जा रहा था। परिवार को पुरुलिया के किसी मंदिर में पूजा करनी थी।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की स्पीड बहुत ज्यादा थी और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!