BJP कार्यकर्ता ने सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पिया पानी, फेसबुक पर पोस्ट की फोटो

Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Sep, 2018 12:27 PM

bjp worker woke the feet of mp nishikant dubey piya water photo posted on

झारखंड के गोड्‌डा जिले से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की एक तस्वीर की खूब आलोचना हो रही है। इस तस्वीर में एक बीजेपी कार्यकर्ता उनके पांव धोकर उस पानी को पी रहा है...

रांचीः झारखंड के गोड्‌डा जिले से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की एक तस्वीर की खूब आलोचना हो रही है। इस तस्वीर में एक बीजेपी कार्यकर्ता उनके पांव धोकर उस पानी को पी रहा है। एक सार्वजनिक स्थल पर हुए इस तरह की घटना पर काफी हैरानी जताई जा रही है कि किसी ने रोका तक नहीं उल्टा सांसद ने इस फोटो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दिया।

मामले में सफाई देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि अपनी खुशी से पार्टी कार्यकर्ता उनके पांव धो रहा है और इसमें क्या अलग कर दिया गया। उन्होंने झारखंड की संस्कृति के बारे में बताते हुए कहा कि यहां अतिथि का आदर एेसे ही होता है। इसको लेकर बेकार में राजनीति की जा रही है। साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या उन्होंने पैर नहीं धोए थे।

बता दें कि, निशिकांत दुबे रविवार को कनभारा पुल के शिलान्यास के मौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहीं सांसद के सम्मान में कसीदे पढ़ते हुए बीजेपी कार्यकर्ता पंकज साह ने कहा कि पुल का शिलान्यास कर उन्होंने बहुत बड़ा उपकार किया है। इससे उनके पांव धोकर पीने का मन कर रहा है।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!