झारखंड विस चुनावः BJP ने 15 और उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, सरयू राय का नाम नदारद

Edited By Nitika,Updated: 15 Nov, 2019 06:18 PM

bjp released the third list of 15 more candidates

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिएभाजपा ने 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसे मिलाकर अब तक पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं, लेकिन वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम इस सूची में नदारद रहा।

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसे मिलाकर अब तक पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं, लेकिन वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम इस सूची में नदारद रहा।

सरयू राय का नाम अभी तक नहीं घोषित किए जाने पर माना जा रहा है कि अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले राय को किनारे करने की कोशिश जोरों पर हैं। भाजपा ने इससे पहले पिछले सप्ताह 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी और 12 तारीख की देर रात सुखदेव भगत के नाम वाली दूसरी सूची जारी की। भाजपा को अब सिर्फ 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं। यदि उसका अपने पुराने सहयोगी आजसू से सीटों को लेकर कोई समझौता होता है तो उसे कम से कम 9 से 12 सीटें उसके लिए छोड़नी होंगी, लेकिन वर्तमान में आजसू से उसका गठबंधन टूटता नजर आ रहा है क्योंकि दोनों पार्टियां अपने-अपने रुख पर अड़ी हुई हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने आजसू के लिए 9 सीटें छोड़ रखी हैं और अब उन्हें तय करना है कि वह इस समझौते के लिए तैयार हैं या नहीं? इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आजसू को 8 सीटें दी थीं, जिसमें से उसने 5 सीटें जीती थीं।

बता दें कि भाजपा की जारी सूची में पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मी प्रसाद सिंह, गांडेय से जयप्रकाश वर्मा, बोकारो से विरंचीनारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी, निरसा से श्रीमती अपर्णासेन गुप्ता, सराइकेला से गणेश महली, चाईबासा से जेबी तुबिद, मझगांव से भूषणपथ पिंगला, खरसांवा से जवाहर वनरा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, मांडर से श्रीदेव कुमार धान, सिसई से दिनेश उरांव और कोलेबीरा से सुजान मुंडा के नाम शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!