दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, CM रघुवर हुए शामिल

Edited By prachi,Updated: 26 Apr, 2019 04:14 PM

bjp nominees filled in dumka and godda lok sabha seats cm raghubar joins

झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से सुनील सोरेन और गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को नामांकन भर दिया है। दोनों नेताओं ने रोड शो भी किया जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन का मुकाबला महागठबंधन...

दुमका/गोड्डा: झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से सुनील सोरेन और गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को नामांकन भर दिया है। दोनों नेताओं ने रोड शो भी किया जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन का मुकाबला महागठबंधन प्रत्याशी शिबू सोरेन से है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन वर्तमान में दुमका से सांसद हैं।

PunjabKesari

वहीं गोड्डा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे का मुकाबला झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव से है। वहीं निशिकांत गोड्डा से वर्तमान सांसद हैं। प्रदीप यादव को गोड्डा में महागठबंधन का समर्थन है। अधिसूचना जारी हाेने के चौथे दिन गुरुवार को गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। पर्चा भरने वालों में जफर आबेद, महेश कुमार सुमन, मो. फारूक, वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

PunjabKesari

इस दौरान चौथे दिन 8 लोगों ने निर्वाचन प्रपत्र खरीदा। इसमें पूर्व सांसद तथा कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने गोड्डा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव का समर्थन करने का घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!