भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के लोगों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Edited By prachi,Updated: 15 Nov, 2018 02:47 PM

bjp national president amit shah people jharkhand s happy birthday

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के सभी वासियों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मेहनतकश युवाओं से संपन्न झारखंड प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भारत के विकास...

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के सभी वासियों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मेहनतकश युवाओं से संपन्न झारखंड प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भारत के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बन कर उभरा है। अमित शाह ने कहा वह प्रदेश व प्रदेशवासियों की निरंतर समृद्धि की कामना करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज के उत्थान व उनके सशक्तिकरण के लिए भगीरथ प्रयास भी किए। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 'उलगुलान' जैसे एक ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत की। आज उनकी जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन्।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!