Edited By Nitika,Updated: 09 Jul, 2018 02:23 PM
झारखंड से 80 साल के एक बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत सामने आई है। वह 21 वर्षीय छात्रा के साथ रंगरलियां मनाता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चाईबासाः झारखंड से 80 साल के एक बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत सामने आई है। वह 21 वर्षीय छात्रा के साथ रंगरलियां मनाता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी किसी काम से चाईबासा जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चक्रधरपुर गुदड़ी बाजार के पासबिहार लॉज में एक बुजुर्ग कॉलेज की छात्रा के साथ रंगरलियां मना रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने बिहार लॉज पहुंचकर कमरे से छात्रा और वृद्ध बिलटू साव को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ-साथ लॉज के मालिक सौरव जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एेसा पहली बार नहीं है, जब बिलटू साव को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो।
बता दें कि बिलटू साव भाजपा का पूर्व नेता भी है। बिलटू साव एक अय्याश किस्म का इंसान है। इसके अय्याशी के किस्से पूरे शहरभर में मशहूर है। एक सप्ताह पहले भी एक युवती के साथ लोगों ने उन्हें पकड़ा था। इसके अतिरिक्त कई बार लड़कियों के साथ छेड़खानी और रंगरलिया मनाते पकड़ा गया है।