लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में BJP-कांग्रेस ने 15 साल के अंतराल बाद उतारे महिला प्रत्याशी

Edited By prachi,Updated: 16 Apr, 2019 12:13 PM

bjp congress in jharkhand given women candidates after 15 years intervals

झारखंड में लोकसभा चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने 15 साल के अंतराल के बाद एक-एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। बीजेपी के लिए आखिरी बार धनबाद संसदीय सीट से रीता वर्मा चुनाव लड़ी और जीती थीं। वह 1999 में चौथी बार यहां से...

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने 15 साल के अंतराल के बाद एक-एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। बीजेपी के लिए आखिरी बार धनबाद संसदीय सीट से रीता वर्मा चुनाव लड़ी और जीती थीं। वह 1999 में चौथी बार यहां से जीत हासिल करने में सफल रही थीं।

वहीं कांग्रेस के लिए सुशीला केरकट्टा ने 2004 में एकमात्र महिला उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और वह बीजेपी के दिग्गज करिया मुंडा के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रही थीं।इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वे यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

इसी तरह कांग्रेस ने चाईबासा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को मैदान में उतारा है। गीता कोड़ा का मुकाबला जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा से होगा। गिलवा चाईबासा से वर्तमान में सांसद हैं। वहीं गीता के पति मधु 2009-2014 तक चाईबासा से सांसद रहे थे। गीता ने कहा, ' वे चाईबासा से इतिहास रचेंगी।'

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!