झारखंड में BJP और AJSU मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, गिरीडीह से आजसू उतारेगी प्रत्याशी

Edited By Nitika,Updated: 18 Mar, 2019 01:44 PM

bjp and ajsu will fight together in lok sabha elections

झारखंड में भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल आजसू ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव मिलकर एक साथ लड़ेंगे। भाजपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजसू गिरीडीह सीट से अपना प्रत्याशी उतारेगी।

रांचीः झारखंड में भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल आजसू ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव मिलकर एक साथ लड़ेंगे। भाजपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजसू गिरीडीह सीट से अपना प्रत्याशी उतारेगी।
 

भाजपा के प्रदेश महासचिव दीपक प्रकाश ने बताया कि भाजपा और आजसू पार्टी 19 साल पहले झारखंड के निर्माण के बाद से ही विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ती रही हैं। यह पहली बार है कि हम आम चुनाव में भी साथ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में लाने के उद्देश्य से झारखंड में राजग का गठबंधन बना है। यही समय की मांग भी है।
 

वहीं आजसू के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बताया कि दोनों ही पार्टियां सभी 14 सीटों पर जीतने के लिए मिलकर काम करेंगी। पूर्व सीएम ने कहा कि जब भी भाजपा चाहेगी, वह प्रचार करेंगे। बता दें कि झारखंड में 23 अप्रैल से 4 चरणों में चुनाव होने है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!