14 साल बाद बाबूलाल मरांडी की BJP में घर वापसी, अमित शाह ने किया स्वागत

Edited By Ajay kumar,Updated: 17 Feb, 2020 01:58 PM

babulala marandi joins bjp amit shah welcomed

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और जेवीएम के अध्यक्ष बाबूलालमरांडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

रांचीः झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और जेवीएम के अध्यक्ष बाबूलालमरांडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके लिए प्रभात तारा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया।

भाजपा में शामिल होने के इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, लक्ष्‍मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह समेत सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं। वहीं जेवीएम का भाजपा में विलय से जेवीएम के सभी कार्यकर्ता बहुत खुश हैं। अमित शाह ने उन्हें माला पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में दोबारा शामिल होकर वह बेहद खुश हैं। 14 साल अलग रहने के बावजूद भीव उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह पार्टी से दूर थे।
PunjabKesari

मरांडी के बाद अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी का भाजपा में स्वागत है। मरांडी अपने ही घर वापिस आए हैं। अध्यक्ष बनने के बाद हमारा 2014 से यही प्रयास था कि मरांडी को भाजपा में शामिल किया जाए। शाह ने आगे कहा कि बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी।
PunjabKesari

बता दें कि झारखंड की राजनीति का जाना-माना नाम है। तो अब 14 साल के बाद बाबूलाल मरांडी अपने घर में यानि भाजपा में वापसी कर रहे हैं। राज्‍य गठन के बाद भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री का तमगा पाने वाले बाबूलाल 2006 में कुछ मतभेदों को लेकर भाजपा से अलग हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा(जेवीएम) के नाम से अलग पार्टी बना ली, लेकिन भाजपा से अलग होने के बाद बाबूलाल की राजनीति झारखंड में उतना रंग नहीं लाई, जितने कद्दावर वे माने जाते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!