बाबूलाल मरांडी का ऐलान- कोडरमा सीट से लड़ेंगे 17वीं लोकसभा का चुनाव

Edited By prachi,Updated: 16 Mar, 2019 11:17 AM

babulal marandi to contest from koderma lok sabha seat

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दो टूक कहा कि वह 17वीं लोकसभा का चुनाव कोडरमा सीट से लड़ेंगे। झारखंड महागठबंधन में गोड्डा, पलामू और चतरा सीट को लेकर चल रही खींचतान के बीच उन्होंने यह घोषणा की है। बाबूलाल मरांडी...

गिरिडीहः झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दो टूक कहा कि वह 17वीं लोकसभा का चुनाव कोडरमा सीट से लड़ेंगे। झारखंड महागठबंधन में गोड्डा, पलामू और चतरा सीट को लेकर चल रही खींचतान के बीच उन्होंने यह घोषणा की है।

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के गोड्डा सीट पर और राजद के पलामू एवं चतरा सीट पर दावे के सवाल पर कहा कि सहयोगी दलों के बीच वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि हर दल को दावा करने का अधिकार है लेकिन टिकट उसी को मिलेगा जो चुनाव जीतेगा। महागठबंधन देर से आएगा लेकिन दुरुस्त आयेगा।

झाविमो अध्यक्ष ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का बचाव करते हुए कहा कि महागठबंधन के संदर्भ में उनका बयान बिल्कुल सही है। दरअसल हेमंत सोरेने के कहा था कि महागठबंधन में ककंड़-पत्थर को भी शामिल कर लेना चाहिए।

मरांडी ने कहा कि जब घर बनता है तो ईंट, बालू, पत्थर सब इस्तेमाल होते हैं। महागठबंधन में भी तो सभी का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में हेमंत सोरेन के बयान को अन्यथा लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन जरूरी है और इस दिशा में काम चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!