कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर से रेप की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia,Updated: 29 May, 2020 04:30 PM

attempted rape by junior doctor on duty in kovid ward

सूबे की राजधानी रांची रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सीनियर ने देर रात छेड़छाड़ का प्रयास किया। जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत रिम्स निदेशक से और बरियातू थाना में की है।

रांचीः सूबे की राजधानी रांची रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सीनियर ने देर रात छेड़छाड़ का प्रयास किया। जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत रिम्स निदेशक से और बरियातू थाना में की है। बरियातू थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी रांची के एक प्रसिद्ध डॉक्टर का दामाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। क्रिटिकल केयर के एक सीनियर रेजीडेंट की भी वहां ड्यूटी थी। वह हर दिन घर से आता-जाता था। उस पर आरोप है कि बुधवार की रात उसने जूनियर डॉक्टर से कहा कि रात काफी हो गई है। इसके कारण वह अब घर नहीं जाएगा। उसी के कमरे में रुक जाएगा लेकिन महिला डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में रखने से इनकार कर दिया और सीनियर रेजीडेंट के लिए रिम्स के पेईंग वार्ड में एक कमरा बुक कर दिया।

इसके बाद सीनियर रेजीडेंट बुक कराए गए कमरे में चला गया। वहां से उसने फोन कर जूनियर डॉक्टर को बताया कि कमरे का एसी नहीं चल रहा है आकर चेक कर लो। अपने सीनियर का कहा मानते हुए जूनियर डॉक्टर उसके कमरे में देखने चली गई। वह एसी का प्लग लगा रही थी, उसी समय सीनियर रेजीडेंट ने कमरा अंदर से बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से धक्का देकर कमरे से बाहर निकल कर भागी।

गुरुवार को दिन में उसने इसकी लिखित शिकायत रिम्स निदेशक से की और निदेशक ने मामले को बरियातू थाना में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वहीं गौर करने वाली बात है कि जिस सीनियर डॉ पर आरोप लगा है उसका कोई रिकॉर्ड रिम्स प्रबंधन के पास नही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में लगी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!