हेमंत सोरेन का हमला- हमारी सरकार बनते ही राज्य को लूटने वालों को भेजा जाएगा जेल

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Nov, 2019 02:24 PM

attack of hemant soren those who loot the state will be sent to jail as soon

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों चुनाव होने जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रत्याशी बबीता देवी ने गोमिया सीट से नामाकंन दाखिल किया।

लातेहार: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों चुनाव होने जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रत्याशी बबीता देवी ने गोमिया सीट से नामाकंन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी के द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

सभा में सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) का अलग-अलग होकर लड़ना सिर्फ एक षड्यंत्र है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार से राज्य के सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। हमारी सरकार बनते ही राज्य को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

सभा के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। ताला मरांडी ने कहा कि भाजपा ने राज्य के लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा। इसी क्रम में सोरेन ने भी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार को आइना दिखाएगा वो भाजपा से निकाल दिया जाएगा। चाहे सरयू राय हो या ताला मरांडी।

बता दें कि सभा में सोरेन ने जनता से कई वायदे भी किए। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो लोगों को 3-3 लाख रुपए का मकान दिया जाएगा, 5 लाख नौकरियों का सृजन किया जाएगा और हर प्रखंड में 5 रुपए में दाल चावल देने की योजना शुरु की जाएगी।   

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!