बगावती तेवरों के बाद अन्नपूर्णा देवी को RJD ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

Edited By Deepika Rajput,Updated: 25 Mar, 2019 01:54 PM

annapurna removed from rjd as jharkhand s state president after rebel storm

झारखंड में राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को उनके पद से हटा दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आदेश के बाद अन्नपूर्णा देवी को हटाया गया है। उनके स्थान पर गौतम सागर राणा को झारखंड राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.........

रांची: झारखंड में राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को उनके पद से हटा दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आदेश के बाद अन्नपूर्णा देवी को हटाया गया है। उनके स्थान पर गौतम सागर राणा को झारखंड राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद ने बताया कि अन्नपूर्णा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनके पद से हटाया गया है। दो दिनों के अंदर ये दूसरा मौका है जब राजद ने किसी बड़ी नेत्री पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर निकाला हो।

अन्नपूर्णा देवी कोडरमा सीट से राजद को टिकट न मिलने से नाराज चल रही थीं। ऐसा माना जा रहा है कि वे बीजेपी के सिंबल पर इसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। अन्नपूर्णा के अतिरिक्त राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कृष्णा यादव को पार्टी से 6 साल के निकाल दिया था। राजद हाईकमान ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि पार्टी के भीतर रहकर जो लोग पार्टी विरोधी कार्य करेंगे उन्हें इसी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजद से टिकट नहीं मिलने के कारण कृष्णा यादव खगड़िया से सीपीआई की उम्मीदवार बनी हैं। उनके इस कदम से राजद हाईकमान बेहद नाराज था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!