झारखंड विस चुनाव: कल लोहरदगा और मनिका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

Edited By prachi,Updated: 20 Nov, 2019 01:13 PM

amit shah will address the rally tomorrow

झारखंड विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। इसको लेकर भाजपा अपने चुनावी प्रचार का आगाज करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को लोहरदगा और मनिका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 22 नवंबर को...

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। इसको लेकर भाजपा अपने चुनावी प्रचार का आगाज करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को लोहरदगा और मनिका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही 22 नवंबर को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा लातेहार में चुनावी रैली करेंगे। उसी दिन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भी विश्रामपुर में जनसभा है। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 नंवबर को पलामू और गढ़वा में चुनावी रैली करेंगे। इस दौरान वह भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को प्रचार मैदान में उतरेंगे। वे पलामू और गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। 30 नवंबर को पहले चरण के तहत 13 सीटों पर मतदान होंगे जिसके चलते चुनावी प्रचार को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!