झारखंड चुनाव नतीजों पर अमित शाह का ट्वीट- हम जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं

Edited By prachi,Updated: 23 Dec, 2019 07:41 PM

amit shah said on jharkhand election results

झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम+ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रुझानों में जेएमएम, बीजेपी को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। करारी हार के बाद झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को...

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम+ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रुझानों में जेएमएम, बीजेपी को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। करारी हार के बाद झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को राज्य की सत्ता से हाथ धोना पड़ा है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिय व्यक्त की है।

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

बता दें कि झारखंड की 81 सीटों पर मतदान पांच चरणों करवाए गए जिसके बाद मतगणना हो रही है। रुझानों में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को बहुमत मिला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!