अमित शाह एक दिन के रांची दौरे पर, चुनाव की तैयारी पर करेंगे चर्चा

Edited By Nitika,Updated: 11 Jul, 2018 11:38 AM

amit shah on a one day visit to ranchi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एक दिवसीय रांची दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी मुख्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और आदिवासी नेताओं के साथ मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगे।

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एक दिवसीय रांची दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी मुख्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और आदिवासी नेताओं के साथ मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगे। 

भाजपा के प्रदेश संगठम महामंत्री और कार्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह सुबह रांची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनका भाजपा कार्यकर्त्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही 2 हजार मोटरसाइकल सवार उनकी अगवानी कर उन्हें पार्टी कार्यालय लाएंगे। इसके पश्चात शाह की बैठकों का दौर पार्टी कार्यालय में ही चलेगा। इसके बाद वह रात्रि विश्राम रांची में ही करके अगले दिन बिहार के लिए रवाना हो जाएंगे। 

बता दें कि शाह रांची में बैठक के दौरान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वह भाजपा के प्रदर्शन को कायम रखने के लिए कार्यकर्त्ताओं के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!