झारखंड में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, कहा- 70 साल तक कांग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया

Edited By prachi,Updated: 21 Nov, 2019 01:24 PM

amit shah address the election meeting

झारखंड के मनिका में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका वोट विकास के लिए पड़ना चाहिए। झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने...

लातेहारः झारखंड के मनिका में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका वोट विकास के लिए पड़ना चाहिए। झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने हर पल, हर दिन झारखंड के विकास के लिए दिल्ली में बैठकर चिंता की है जिसकी वजह से आज झारखंड में विकास हुआ है।
PunjabKesari
इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया। शाह ने कहा कि आपका एक वोट ये तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी। आप ये मत सोचना कि आप विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं, मेरा आप सबसे कहना हैं कि आपका एक वोट झारखंड के विकास के लिए है, झारखंड को आगे बढ़ाने वाला है। 

शाह ने चुनावी सभा में कहा कि आदिवासी भाइयों-बहनों के बच्चों की शिक्षा के लिए नरेन्द्र मोदी जी ने देश भर के हर आदिवासी ब्लॉक के अंदर एकलव्य स्कूल बनाएं। 5 साल के अंदर देश में 438 एकलव्य स्कूल बनाने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास सरकार ने 5 साल के अंदर नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में ढेर सारे कदम उठाए और इसी कारण आज झारखंड के कोने कोने में बिजली, सड़क, पीने का पानी और सिलेंडर आदि पहुंचे।
PunjabKesari
अमित शाह ने कहा कि झारखंड की भूमि भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है, वीर नीलांबर-पीतांबर की भूमि है। इस भूमि ने हमेशा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को देश को समर्पित करने का काम किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनिका से भाजपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि वह झारखंड भाजपा को बधाई देना चाहते हैं कि उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को पसंद किया है। उन्होंने कहा कि वह लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को प्रणाम करते हैं।
PunjabKesari
मनिका के हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को आयोजन किया गया। इस चुनावी सभा से भाजपा ने प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम रघुवर दास, चुनाव प्रभारी ओम माथुर, भाजपा नेता मंगल पांडेय सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!