Edited By prachi,Updated: 13 Nov, 2019 02:22 PM
झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और आजसू के बीच चल रहा मतभेद खत्म हो गया है। आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं भाजपा और आजसू के बीच तीन सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आजसू के प्रमुख सुदेश...
रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और आजसू के बीच चल रहा मतभेद खत्म हो गया है। आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं भाजपा और आजसू के बीच चार सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी।
जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने आजसू के प्रमुख सुदेश मेहतो से बात की जिसके बाद सीट बंटवारे पर डील तय हुई। सुदेश मेहतो ने बुधवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वह गठबंधन पर कुछ बोलने से बचते हुए नजर आए।
बता दें कि मंगलवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(AJSU) के अध्यक्ष सुदेश मेहतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा छोड़ आजसू में शामिल हुए राधा कृष्ण किशोर का भी पार्टी में स्वागत किया था।