Edited By prachi,Updated: 22 Nov, 2019 10:18 AM
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से नाता तोड़ ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का दामन थामने वाली वर्षा गाड़ी को पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में रांची सीट से उम्मीदवार बनाया है। आजसू ने चार उम्मीदवारों के नाम की पांचवीं सूची जारी करते हुए बताया...
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से नाता तोड़ ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का दामन थामने वाली वर्षा गाड़ी को पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में रांची सीट से उम्मीदवार बनाया है।
आजसू ने चार उम्मीदवारों के नाम की पांचवीं सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने वर्षा गाड़ी को रांची से, माधवचंद महतो को नाला से, गंगा नारायण राय को मधुपुर से और अवधेश कुमार को झारिया विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि झामुमो की ओर से महापौर प्रत्याशी रही वर्षा गाड़ी और उप महापौर की प्रत्याशी रहे मो. अशरफ खान ने हाल ही में आजसू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। सुश्री गाड़ी ने महापौर के चुनाव में एक लाख से ज्यादा मत हासिल की थी।