झारखंड में आज से शुरू विमान सेवाएं, टिकटों की हुई ऑनलाइन बुकिंग

Edited By Diksha kanojia,Updated: 25 May, 2020 01:43 PM

airlines in jharkhand start today online booking of tickets

लॉकडाउन के बीच राज्यवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोमवार यानि आज से विमान सेवाएं शुरु हो रहीं है लेकिन अभी कुछ राज्यों के लिए ही विमान सेवाएं शुरू होंगी।

रांचीः लॉकडाउन के बीच राज्यवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोमवार यानि आज से विमान सेवाएं शुरु हो रहीं है लेकिन अभी कुछ राज्यों के लिए ही विमान सेवाएं शुरू होंगी।

जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू हो रहीं हैं। यात्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद औरबेंगलुर जा पाएंगे जिसके लिए ऑनलाइन टिकट भी बुक होनी शुरू हो गई हैं। सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली से रांची के लिए 150 और रांची से दिल्ली के लिए 50 यात्रियों ने टिकट बुक किया है। इसके बाद ऑनलाइन टिकट की बुकिंग बंद कर दी गई।

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन का काम भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!