Edited By prachi,Updated: 15 Sep, 2018 04:48 PM
झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक नई मुहिम शुरू हुई जिसमें गांव की पढ़ी-लिखी औरतों ने एक पौढ़ शिक्षा केंद्र खोला है। इस पौढ़ शिक्षा केंद्र में गांव की अशिक्षित पौढ़ महिलाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं ताकि भविष्य में वे स्वावलंबी बन सकें। इस अनोखी संस्था...
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक नई मुहिम शुरू हुई जिसमें गांव की पढ़ी-लिखी औरतों ने एक पौढ़ शिक्षा केंद्र खोला है। इस पौढ़ शिक्षा केंद्र में गांव की अशिक्षित पौढ़ महिलाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं ताकि भविष्य में वे स्वावलंबी बन सकें। इस अनोखी संस्था में गांव की ही पढ़ी-लिखी बहुएं चला रही हैं।
पौढ़ शिक्षा की यह मुहिम जमशेदपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर गालूडीह थाना क्षेत्र के हैडलजुड़ी गांव में चल रही है। इसकी कमान उसी गांव की पढ़ी-लिखी बहुओं के हाथ में है। ये बहुएं सामाजिक बंदिशों को बुलाकर पूरी ईमानदारी के साथ इन वृद्ध महिलाओं को शिक्षित कर अनपढ़ता रूपी बुराई से दूर करने में लगी हुई हैं।
इस मुहिम का मुख्य उ्द्देश्य इन वृद्ध महिलाओं को इस काबिल बनाना है कि वे अपने लेन-देन का हिसाब खुद कर सकें। वहीं इस मुहिम को रास्ता दिखाने वाली एक पढ़ी-लिखी समाज सेवी महिला ने बताया कि उसे इस पहल में सफलता मिल रही है। सभी महिलाएं इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और सामाजिक भवन में पढ़ाई से अपना नाम पता लिखने योग्य हो गई हैं।