Edited By Nitika,Updated: 12 May, 2018 12:52 PM
झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के द्वारा एक नक्सली को ढेर कर दिया, जबकि 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिमडेगाः झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के द्वारा एक नक्सली को ढेर कर दिया, जबकि 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद
जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ झारखंड और ओडिसा की सीमा ठेठईटांगर और बांसजोर थाना के केरिया घाटी में हुई। पुलिस के द्वारा पूरे दस्ते को घेरा गया। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का एक सदस्य मारा गया।
बता दें कि पुलिस के द्वारा 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।