Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Jugsalai (ST) Assembly सीट पर

Edited By Nitika,Updated: 22 Nov, 2019 12:31 PM

a look at jugsalai st assembly seat

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। दूसरे चरण के तहत 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 20 सीटें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, प. जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर,...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। दूसरे चरण के तहत 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 20 सीटें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, प. जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधारपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा हैं। इस खबर में हम आपको जुगसलाई (एसटी) विधानसभा सीट के बार में बताने जा रहे हैं।

जुगसलाई भारत के झारखंड राज्य की विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है। पूर्वी सिंहभूम ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर 7 दिसंबर को चुनाव होगा। यह सीट झारखंड चुनावों में इसलिए भई महत्वपूर्ण है क्योंकि यह इलाका झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ के तौर पर पहचाना जाता है। 2014 और 2009 के विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर लगातार 2 बार झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन के राम चंद्र साही विधायक चुने गए। वहीं 2005 के चुनाव में यहां झामुमो के दुलाल भुइयान विधायक चुने गए थे। वहीं भाजपा और आजसू का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने इस सीट से जुगसलाई से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी को टिकट दिया है। आजसू के रामचंद्र सहिस मैदान में है। झामुमो ने मंगल कालिंदी को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में भाजपा, आजसू और झामुमो के बीच इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
PunjabKesari
7 दिसंबर को इस सीट पर होने वाले चुनाव में मतदाता संख्या पर नजर डालें तो 2019 में इस सीट पर कुल 3 लाख 22 हजार 5 सो 23 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाता कुल 1 लाख 64 हजार 5 सौ 67 है और महिला मतदाता संख्या कुल 1 लाख 57 हजार 9 सौ 56 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2014 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस सीट पर आजसू के रामचंद्र साहिस ने इस सीट से जेएमएम के मंगल कालिंदी का हराकर जीत हासिल की थी। रामचंद्र साहिस को इस सीट पर कुल 82 हजार 3 सौ 2 वोट मिले थे। जेएमएम के मंगल कालिंदी 57 हजार 2 सौ 57 वोट से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कांग्रेस के दुलाल भुईयां 42 हजार 1 सौ 1 वोट से तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2009 के चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर आजसू का ही दबदबा था। आजसू के रामचंद्र साहिस ने इस सीट से बीजेपी की राखी राय को हराकर जीत हासिल की थी। रामचंद्र साहिस कुल 42 हजार 8 सौ 10 वोट के साथ इस सीट पर पहले स्थान पर थे। बीजेपी की राखी राय 39 हजार 3 सौ 28 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं जेएमएम के दुलाल भुईयां 35 हजार 6 सौ 29 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहें।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2005 के चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के दुलाल भुईयां ने इस सीट से बीजेपी के हराधन दास को हराकर जीत हासिल की थी। दुलाल भुईयां कुल 59 हजार 6 सौ 49 वोट के साथ इस सीट पर पहले स्थान पर थे। बीजेपी के हराधन दास 56 हजार 9 सौ 95 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं आरजेडी के बलदेव हाजरा 6 हजार 7 सौ 96 के साथ तीसरे स्थान पर रहें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!