Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Jamua Assembly Seat पर

Edited By Nitika,Updated: 09 Dec, 2019 02:10 PM

a look at jamua assembly seat

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी,...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको जमुआ विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

जमुआ विधानसभा सीट गिरडीह जिले और कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2005 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट केदार हजार ने जीत हासिल की थी। केदार हजरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंद्रिका महाथा को मात दे दी थी। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में जमुआ सीट पर झारखंड विकास मोर्चा ने जीत हासिल की थी। झाविमो कैंडिडेट चंद्रिका महथा ने जमुआ सीट से जीत हासिल की थी लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया। बीजेपी की टिकट पर केदार हजरा ने यहां से दोबार जीत दर्ज की और विधायक बने। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने केदार हजरा को ही उम्मीदवार बनाया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी केदार हजरा जीत का सिलसिला बरकरार रख पाएंगे।
PunjabKesari
अगर जमुआ विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 2 लाख 87 हजार 273 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 74 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 199 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में जमुआ सीट से बीजेपी कैंडिडेट केदार हाजरा ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट केदार हाजरा ने 56 हजार 27 वोट हासिल किया था। वहीं जेवीएम कैंडिडेट सत्य नारायण दास ने 32 हजार 927 वोट हासिल किया था। इस तरह से केदार हाजरा ने सत्य नारायण दास को 23 हजार एक सौ वोटों से मात दे दी थी। वहीं आरजेडी कैंडिडेट बलदेव हाजरा, 23 हजार 999 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में जमुआ सीट से जेवीएम कैंडिडेट चंद्रिका महथा ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट चंद्रिका महथा ने 42 हजार 824 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (एमएल) एल कैंडिडेट सत्य नारायण दास ने 24 हजार 297 वोट हासिल किया था। इस तरह से चंद्रिका महथा ने सत्य नारायण दास को 18 हजार 527 वोटों से मात दे दी थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट केदार हाजरा, 19 हजार 439 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में जमुआ सीट से बीजेपी कैंडिडेट केदार हजरा ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट केदार हजरा ने 49 हजार 336 वोट हासिल किया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट चंद्रिका महथा को 44 हजार 202 वोट ही मिल पाया। इस तरह से केदार हजरा ने चंद्रिका महथा को 5 हजार 136 की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं सीपीआई (एमएल) एल कैंडिडेट सत्य नारायण दास ने 26 हजार 450 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2005 और 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट केदार हजरा ने जीत हासिल की थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने केदार हजरा पर ही भरोसा जताया है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने जमुआ सीट से चंद्रिका महथा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने जमुआ विधानसभा सीट से डॉक्टर मंजू कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट को बचाना बीजेपी कैंडिडेट केदार हजरा के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि इस बार केदार हजरा को एंटी इनकंबैंसी का सामना भी करना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस और झाविमो से भी कड़ी चुनौती मिल सकती है। ऐसे में केदार हजरा की परफारमेंस पर सबकी नजरें टिकी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!