Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Dumri Assembly Seat पर

Edited By Nitika,Updated: 06 Dec, 2019 12:14 PM

a look at dumri assembly seat

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डूमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झनिया, टुंडी,...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डूमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झनिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको डूमरी विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं। 

डूमरी विधानसभा सीट गिरडीह जिले का हिस्‍सा है। डूमरी सीट, गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। डूमरी विधानसभा शुरूआत से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहा है। 2005 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 और 2014 के चुनाव में भी झामुमो के दिग्‍गज नेता जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। देखा जाए तो जगरनाथ महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं 2019 में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जगरनाथ महतो को टिकट दिया है। जगरनाथ महतो के इस मजबूत गढ़ को तोड़ना सभी पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
PunjabKesari
अगर डूमरी विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 2 लाख 66 हजार 442 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 922 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 520 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने 77 हजार 984 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट लालचंद महतो ने 45 हजार 503 वोट हासिल किया था। इस तरह से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने बीजेपी कैंडिडेट लालचंद महतो को 32 हजार 481 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट अब्दुल मोबिन, 16 हजार 730 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने 33 हजार 960 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट दामोदर प्रसाद महतो ने 20 हजार 292 वोट हासिल किया था। इस तरह से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने जेडीयू कैंडिडेट दामोदर प्रसाद महतो को 13 हजार 668 वोटों से मात दे दी थी। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट लालचंद महतो, 19 हजार 84 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने 41 हजार 784 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट लालचंद महतो को 23 हजार 774 वोट ही मिल पाया। इस तरह से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने आरजेडी कैंडिडेट लालचंद महतो को 18 हजार दस वोट की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट दामोदर प्रसाद महतो ने 16 हजार 961 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2019 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से झामुमो ने एक बार फिर जगरनाथ महतो को चुनावी मैदान में उतारा है। जगरनाथ महतो ऐसे परखे हुए कैंडिडेट हैं, जो लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए जगरनाथ महतो को हराना बीजेपी के कड़ी चुनौती है। इस बार बीजेपी ने जगरनाथ महतो के सामने प्रदीप साहु को मैदान में उतारा है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने डूमरी से मोहम्मद सुलतान अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या डूमरी सीट पर जगरनाथ महतो की बादशाहत को कोई चुनौती दे पाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!