Edited By Nitika,Updated: 22 Jan, 2020 06:30 PM
झारखंड के हजारीबाग जिले के एक निजी अस्पताल की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां पर एक मुर्दे को इलाज के नाम पर 25 दिनों तक आईसीयू में रखा गया।
हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले के एक निजी अस्पताल की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां पर एक मुर्दे को इलाज के नाम पर 25 दिनों तक आईसीयू में रखा गया। वहीं अस्पताल की पोल खुलने पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। इसके साथ ही उस पर 5.40 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।
जानकारी के अनुसार, मामला हजारीबाग जिले में आयुष्मान योजना के तहत चल रहे एक निजी नर्सिंग होम का है, जहां पर एक मुर्दे को 25 दिनों तक आईसीयू में रखा। इसके साथ ही उसका 25 दिनों तक इलाज करने का क्लेम किया। वहीं मामले के संज्ञान में आने के बाद सीएस ने जांच करवाई। इसके साथ ही गड़बड़ी की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी।
बता दें कि अस्पताल की पोल खुलने पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। इसके साथ ही उस पर 5.40 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।