धर्म नहीं छोड़ने पर 8 ईसाई परिवारों से घर में घुसकर मारपीट, थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

Edited By Jagdev Singh,Updated: 16 Jul, 2019 03:13 PM

8 christian families house leav religion written complaint lodge police station

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के बलियापोशी गढकेशना गांव के 8 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने को कहा गया है। इतना ही नहीं गांव छोड़ने का दबाव बनाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है और उनके साथ मारपीट तक की गई है। इस संबंध...

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के बलियापोशी गढकेशना गांव के 8 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने को कहा गया है। इतना ही नहीं गांव छोड़ने का दबाव बनाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है और उनके साथ मारपीट तक की गई है। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने बीते सोमवार को मंझगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं पीड़ित ईसाई परिवार ने पुलिस से अपनी सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने गांव की मुखिया और मुंडा को आरोपी बनाया है। शिकायत में पीड़ित परिवारों ने बताया है कि बीते 14 जुलाई को पंचायत की मुखिया एलिन पाट पिंगुवा और ग्रामीण मुंडा रुस्तम पिंगुवा के नेतृत्व में दर्जनभर लोग उनके घर पहुंचे थे।

PunjabKesari

घर में घुसे सभी लोगों ने ईसाई धर्म छोड़ने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिलाओं से भी मारपीट की और घरों में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए धार्मिक ग्रंथों को जला दिया। यहां तक कि घरों को जलाने की भी कोशिश गई। पीड़ितों ने जानकारी देते हुए बताया कि बलियापोशी गढकेशना में ईसाई समुदाय के 5 परिवार 15 वर्षों से रह रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने थाने में आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

वहीं मामले में मुखिया एलिन पाट पिंगुवा ने कहा कि उनके उपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। घटना के दिन वह चाईबासा में थीं। वहीं गांव के मुंडा रुस्तम पिंगुवा ने बताया कि बाहर से मिशन के लोग आते हैं। इसके लिए मुंडा से अनुमति नहीं लेते। इन परिवारों को कहा गया है कि वे सरना धर्म (झारखंड के आदिवासियों का आदि धर्म) में रहें। मुंडा ने मारपीट और धर्म ग्रंथ जलाने से इनकार किया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!