Edited By prachi,Updated: 25 Jun, 2019 10:32 AM
झारखंड के गढ़वा जिले में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं 40 अन्य लोग घायल हो गए। कई लोगों के बस में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार,...
गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं 40 अन्य लोग घायल हो गए। कई लोगों के बस में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज घाटी की है। बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही थी। बस में 59 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण मोड़ आने पर बस अनियंत्रण हो गई और खाई में गिर गई।
घटना की सूचना मिलने पर वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।