झारखंडः किन्नर के साथ 6 युवकों ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण, ट्रक ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

Edited By Nitika,Updated: 01 Aug, 2018 01:51 PM

6 people done unusual sexual abuse with sheer

झारखंड में किन्नर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला सामने आया है। किन्नर के साथ सामूहिक रूप से यौन शोषण को अंजाम देकर उसे मारने की भी कोशिश की गई।

रांची: झारखंड में किन्नर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला सामने आया है। किन्नर के साथ सामूहिक रूप से यौन शोषण को अंजाम देकर उसे मारने की भी कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, यह मामला रांची जिले का है, जहां बुधवार को कार में सवार 6 लड़कों ने हजारीबाग से किन्नर को अगवा कर लिया। किन्नर को रांची के एक जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौन शोषण को अंजाम दिया गया। इसके बाद किन्नर को जहर देकर मारने की भी कोशिश की गई। इसी बीच ट्रक ड्राइवर ने बेहोशी की हालत में किन्नर को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी जान बचा ली गई। 

बता दें कि किन्नर हजारीबाग के एक आर्केस्ट्रा  में काम करती है। वह किसी समारोह मे नाच-गाकर वापस लौट रही थी। इसी बीच इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!