Edited By Nitika,Updated: 20 Mar, 2019 12:04 PM
झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर वाहनों की आपस में भिडंत से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
रामगढ़: झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर वाहनों की आपस में भिडंत से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा रामगढ़ जिले का है, जहां पर रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-33 पर चुट्टूपालू घाटी के पास 3 वाहनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इसके साथ ही शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।