विस चुनावः पांचवें चरण में 237 में से 58 उम्मीदवार दागी, जरमुंडी से LJP प्रत्याशी सबसे अमीर

Edited By Nitika,Updated: 15 Dec, 2019 06:24 PM

58 candidates tainted in the fifth phase

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे।

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वहीं पांचवें चरण में कुल 237 प्रत्याशियों में से 58 प्रत्याशी दागी है। इसके साथ ही 51 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं जरमुंडी से लोजपा उम्मीदवार बीरेंद्र प्रधान सबसे अमीर हैं।

जानकारी के अनुसार, 237 में से 58 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले जबकि 42 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके साथ ही 5 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर महिलाओं से संबंधित मामले घोषित किए हैं। वहीं बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सूर्य नारायण हांसदा ने अपने ऊपर हत्या से संबंधित मामला घोषित किया है।

वहीं पांचवें चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.31 करोड़ रुपए है। इनमें भाजपा के 16 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.17 करोड़ रुपए है। जेवीएम के 16 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.48 करोड़, बीएसपी के 12 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.31 करोड़, आजसू के 12 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 4.36 करोड़, कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों की संपत्ति 3.70 करोड़ और जेएमएम के 11 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.73 करोड़ रुपए है।

बता दें कि जरमुंडी से लोजपा के प्रत्याशी बीरेंद्र प्रधान के पास सबसे अधिक 37.54 करोड़ रुपए की संपति है। दूसरे नंबर पर पाकुड़ से आजसू के अकील अख्तर हैं। इनके पास 36.53 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर जरमुंडी से बीएसपी प्रत्याशी संजयानंद झा हैं। इनकी संपत्ति 21.82 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त 129 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है जबकि 94 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 13 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!