झारखंड में लू लगने से 4 और वज्रपात से 3 लोगों की मौत

Edited By prachi,Updated: 14 Jun, 2019 11:14 AM

4 people died heat wave and 3 died due to lightning jharkhand

झारखंड में मौसम के बदलते मिजाज से लोगों की जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं जनमानस पर मौसम की मार जारी है। तेज लू ने 4 लोगों की जान ले ली, तो वहीं वज्रपात ने दो जिंदगियां लील लीं। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी राज्य के अधिकतर इलाकों में तेज लू का कहर...

रांची: झारखंड में मौसम के बदलते मिजाज से लोगों की जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं जनमानस पर मौसम की मार जारी है। तेज लू ने 4 लोगों की जान ले ली, तो वहीं वज्रपात ने दो जिंदगियां लील लीं। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी राज्य के अधिकतर इलाकों में तेज लू का कहर जारी है। लगातार बढ़ती तपिश ने गुरुवार को 4 लोगों की जान ले ली। वहीं रांची के बुढ़मू, रामगढ़ के कुजू और सिमडेगा के ठेठईटांगर में वज्रपात से 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आसमानी बिजली से झुलसने के कारण कई लोग घायल हैं।

लू लगने से सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के रेंगोगोड़ा गांव निवासी झामुमो कार्यकर्ता अगनु महतो (60), असुरा गांव के राजमिस्त्री सुकु माझी (46) और पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के काशिदा निवासी तपन गोराई (50) की मौत हो गई। वहीं तपन गोराई के भाई नित्यांनद गोराई भी लू लगने से गंभीर हैं। लू की वजह से जान गंवाने वाले अगनु मांझी झामुमो कार्यकर्ता थे, जबकि सुकु मांझी राजमिस्त्री। दूसरी ओर गढ़वा में लू लगने से पुरानी बाजार निवासी चाट-पकौड़ा दुकानदार विकास केशरी (35) की मौत हो गई।

रांची के बुढ़मू में वज्रपात की चपेट में आने से गुरुवार को सारले पंचायत के तिलैया टोला निवासी प्रेम गंझू की पत्नी आरती देवी की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसके पति प्रेम गंझू सहित 4 लोग घायल हो गए। वहीं रामगढ़ के कुजू में दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुए वज्रपात में एक महिला बड़की डूंडी निवासी देवंती देवी (32) की मौत हो गई, जबकि कुसुमडीह चैनपुर निवासी युवक सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोगा पंचायत अंतर्गत कुरुमडेगी गांव मे वज्रपात से एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए।

वहीं मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों तक गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा जिले में कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। 15 से 17 जून तक राज्य के उत्तरी, दक्षिणी व मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!