Lok Sabha Election 2019: JMM के 4 प्रत्याशी घोषित, शिबू सोरेन को दुमका से मिला टिकट

Edited By prachi,Updated: 04 Apr, 2019 12:39 PM

4 candidates of jmm declared

झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। झारखंड महागठबंधन का घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चार सीटों पर चुनाव लड़ रहा है जिन पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन दुमका से...

रांचीः झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। झारखंड महागठबंधन का घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चार सीटों पर चुनाव लड़ रहा है जिन पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन दुमका से चुनाव लड़ेंगे।

झामुमो ने गिरिडीह से जगन्नाथ महतो, जमशेदपुर से चंपई सोरेन और राजमहल से विजय हांसदा को मैदान में उतारा है। रांची स्थित जेएमएम कार्यालय में पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

जिला उम्मीदवार का नाम
दुमका शिबू सोरेन
गिरिडीह जगन्नाथ महतो
जमशेदपुर चंपई सोरेन
राजमहल विजय हांसदा

गौरतलब है कि झारखंड में झामुमो महागठबंधन का हिस्सा है। महागठबंधन के तहत झामुमो कांग्रेस, राजद और जेवीएम के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। महागठबंधन में कांग्रेस को 7, राजद को 1, झामुमो को 4 और झाविमो को 2 सीटें मिली हैं। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!