झारखंड विधानसभा चुनावः पांचवें चरण में चुनावी मैदान में उतरे हैं 37 करोड़पति उम्मीदवार

Edited By Nitika,Updated: 11 Dec, 2019 05:14 PM

37 millionaire candidates in the fifth phase

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव करवाए जाएंगे।

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव करवाए जाएंगे। वहीं पांचवे चरण में 37 करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इतना ही नहीं करोड़पति उम्मीदवारों में साक्षर, डॉक्टर और वकील के अतिरिक्त भ्रष्टाचार और हाॅर्स ट्रेडिंग के आरोपी भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, पांचवें चरण के करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे अधिक अमीर उम्मीदवार जरमुंडी और राजमहल सीट से है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से 5-5 करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले नंबर पर करोड़पति उम्मीदवार आठवीं पास वीरेंद्र प्रधान हैं। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर पाकुड़ से आजसू प्रत्याशी अकील अख्तर हैं। अकील अख्तर के पास 36.52 करोड़ की संपत्ति और पीजी की डिग्री है। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार संजय आनंद झा अमीरी के मामले में तीसरे नंबर पर है। इंटर पास संजय आनंद के पास 33.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

वहीं 2 उम्मीदवारों के पास पीएचडी और 3 के पास पीजी की डिग्री है। जामा से आजसू प्रत्याशी स्टेफी तेरेसा मुर्मू ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से कंप्रेटिव रिलीजन में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। इसके अतिरिक्त करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में 3 डॉक्टर, 1 एलएलबी, 2 डिप्लोमाधारी, 6 ग्रेजुएट, 10 इंटर और 5 मैट्रिक पास है। इतना ही नहीं 1 साहित्य भूषण, 1 साक्षर, 1 आठवीं पास और 3 उम्मीदवार मैट्रिक पास भी नहीं हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!