Edited By Nitika,Updated: 20 May, 2018 01:31 PM
झारखंड में जमीनी विवाद के चलते 5 वर्षीय मासूम सहित 3 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
सिमडेगाः झारखंड में जमीनी विवाद के चलते 5 वर्षीय मासूम सहित 3 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, झारखंड के सिमडेगा जिले में गोंदलीपानी नोनगढ़ा में 3 भाई जमीन से संबंधित कागजों की मांग को लेकर राकेश सोरेंग के घर गए हुए थे। इसी बीच दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में घर में सो रही भाभी और 5 वर्षीय बच्ची की भी मौत हो गई। इस जमीनी विवाद में 4 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
बता दें कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ-साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।