Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Dec, 2019 04:18 PM
झारखंड उच्च न्यायालय के तीन अपर न्यायाधीशों को स्थायी जज बनाया गया है। इनके स्थायी न्यायाधीश बनने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के तीन अपर न्यायाधीशों को स्थायी जज बनाया गया है। इनके स्थायी न्यायाधीश बनने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति राजेश कुमार, न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी और न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है। 7 जनवरी 2018 को तीनों ने उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश का पदा संभाला था। जल्द ही तीनों स्थायी जज की शपथ लेंगे।