झारखंड पुलिस में 2504 नए अधिकारियों की हुई नियुक्ति, CM रघुवर के सामने दिलवाई गई शपथ

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Oct, 2019 06:18 PM

2504 new officers appointed in jharkhand police

झारखंड पुलिस में सोमवार को 2504 नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। जिसमें गर्व की बात तो यह है कि जिसमें 138 महिला पुलिस अधिकारी शामिल है। सोमवार को हजारीबाग के पुलिस एकेडमी ग्राउंड में 1334 प्रशिक्षण प्राप्त नये पुलिस अधिकारियों का पासिंग आउट...

 

हजारीबागः झारखंड पुलिस में सोमवार को 2504 नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। जिसमें गर्व की बात तो यह है कि जिसमें 138 महिला पुलिस अधिकारी शामिल है। सोमवार को हजारीबाग के पुलिस एकेडमी ग्राउंड में 1334 प्रशिक्षण प्राप्त नये पुलिस अधिकारियों का पासिंग आउट परेड हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने इन नए अधिकारियों को सेवा की शपथ दिलाई गई।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार सीएम ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराध और उग्रवाद मुक्त राज्य बनाने के लिए 11 हजार सिपाही की नियुक्ति पहले हुई थी। वहीं अब एएसआई की भर्ती हो रही है। प्रदेश में सुशासन हो, इसके लिए अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम जरूरी है। अधिकारी ईमानदार होंगे, तो ही प्रदेश में सुशासन होगा। पुलिस को अमन चैन और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए जनता से बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
PunjabKesari

सीएम ने कहा कि पहले पुलिस की ट्रेनिंग प्रदेश के बाहर होती थी। साइबर क्राइम की चुनौती को देखते हुए नये दारोगाओं को विशेष ट्रेनिंग दी गयी है। नेतरहाट प्रशिक्षण केंद्र को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किया जाएगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!