Edited By Diksha kanojia,Updated: 25 May, 2020 06:18 PM
झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में करीब 25 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में करीब 25 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार,रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को पश्चिम बंगाल लेकर जा रही यात्री बस पर 78 मजदूर सवार थे। बस की छत पर करीब 25 लोग बैठे थे। इस दौरान वाहन के ब्रेक फैल हो जाने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इनमें से कई मजदूरों को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
इस घटना के बाद सूचना मिलते ही रामगढ़ विधायक ममता देवी मौके पर पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स रांची व सीएचसी गोला में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।