Edited By Diksha kanojia,Updated: 01 Jun, 2020 03:23 PM
झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर धनबाद जिले में कोरोना वायरस के 23 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 635 हो गई है।
रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर धनबाद जिले में कोरोना वायरस के 23 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 635 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी जांच केन्द्रों में किए गए स्वाब सैंपल जांच में देर रात कुल 25 पॉजिटिव मामले मिले है। इसमें केवल धनबाद में ही 23 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा साहेबगंज में 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वहीं इससे पहले रांची के रिम्स सहित अन्य सरकारी जांच केन्द्रों में किए गए स्वाब सैंपल जांच में 16 पॉजिटिव मामले मिले थ। रिम्स में हुई जांच में हजारीबाग से 3 और रामगढ़ से 1 पॉजिटिव केस मिले थे।