Edited By Diksha kanojia,Updated: 25 May, 2020 11:11 AM
झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में कोरोना वायरस के 20 नए मामलों की रविवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है।
रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में कोरोना वायरस के 20 नए मामलों की रविवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी जांच केन्द्रों में 2110 संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल की जांच में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, निजी जांच घर में किए गए 327 सैंपल की जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
वहीं इन बीस मामलों में से पूर्वी सिंहभूम में चार, कोडरमा दो, गढ़वा में तीन, हज़ारीबाग़ में चार, रांची में एक, पश्चिम सिंहभूम और रामगढ़ में तीन-तीन पॉजिटिव मिले हैं।