Edited By Ramanjot,Updated: 22 May, 2020 02:37 PM
बिहार में मुजफ्फरपुर के क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने खुद को आग लगा ली। आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटा था।
मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर के क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने खुद को आग लगा ली। आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटा था।
जानकारी के अनुसार, युवक पूर्णिया जिले का रहने वाला है। वहीं लॉकडाउन के दौरान युवक मुंबई से बाइक चलाकर अपने ससुराल गायघाट के कमरथू गांव में पहुंचा था। ससुराल वालों ने सुरक्षा ने मद्देनजर उसे क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया था। इस बात से तंज आकर युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुखिया, पीएचसी प्रभारी व बीडीओ को दी। फिलहाल युवक को जली अवस्था में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती करवा दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक 80 फीसदी जल चुका है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।