Edited By prachi,Updated: 17 Nov, 2018 12:08 PM
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर बिहार एनडीए में घमासान मचा हुआ। इस दौरान कुशवाहा ने जदयू पर रालोसपा को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।...
पटना: रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर बिहार एनडीए में घमासान मचा हुआ। इस दौरान कुशवाहा ने जदयू पर रालोसपा को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुझे और मेरी पार्टी को बर्बाद करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को रालोसपा की कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक के बाद कुशवाहा के द्वारा कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। बैठक के बाद तय हो सकता है कि कुशवाहा एनडीए में रहेंगे या फिर एनडीए से अलग होकर महागठबंधन का दामन थाम लेंगे।
गौरतलब है कि कुशवाहा गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। कुशवाहा को अमित शाह से मुलाकात करने का समय नहीं मिल पाया है। वह दिल्ली से बिना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात किए वापस पटना लौट आए हैं।