Edited By prachi,Updated: 13 Sep, 2018 10:45 AM
बिहार के समस्तीपुर से एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार वाहन ने चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं का इलाज चल रहा है। इस घटना के चलते आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-पटना रोड को...
समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर से एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार वाहन ने चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं का इलाज चल रहा है। इस घटना के चलते आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-पटना रोड को जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना समस्तीपुर में मुसरीघरारी के हरपुर ऐलोथ के पास की है। तीज के मौके पर महिलाओं की भीड़ एक साथ गीत गाते हुए सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान अनियत्रिंत वाहन ने महिलाओं को रौंद डाला। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों के द्वारा समस्तीपुर-पटना रोड को जाम करते हुए मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।