Edited By prachi,Updated: 11 Nov, 2018 06:58 PM
बिहार एनडीए में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस फेरबदल के चलते रालोसपा को बड़ा झटका लग सकता है। रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान जदयू में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, हरलाखी के रालोसपा...
पटनाः बिहार एनडीए में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस फेरबदल के चलते रालोसपा को बड़ा झटका लग सकता है। रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान जदयू में शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, हरलाखी के रालोसपा विधायक रविवार को 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे। कहा जा रहा है कि रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर और चेनारी से ललन पासवान उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच पिछले काफी समय से घमासान जारी है। कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर उन्हें नीच कहने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इस घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।