Edited By Nitika,Updated: 06 Apr, 2020 05:04 PM
बिहार के मुंगेर जिले में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में वृद्ध महिला और उसकी दो पोती की झुलसकर मौत हो गई।
मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में वृद्ध महिला और उसकी दो पोती की झुलसकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की है। तारापुर के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि कहुआ मुशहरी गांव स्थित एक घर में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस दुर्घटना में डुलिया देवी (70), और उसकी दो पोती सती कुमारी (10) और झकरी कुमारी (12) की झुलसकर मौत हो गई। इसी बीच घर में रखा अनाज सहित एक पशु भी जल गया।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चियों के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और लॉकडाउन की वजह से अभी वहीं फंसे हुए हैं। दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ गांव में ही रहती थीं। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।