बिहारः 7 पुलिस अधीक्षक सहित 30 IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

Edited By prachi,Updated: 19 Feb, 2019 01:32 PM

transfer of 30 ips officers

बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए सात पुलिस अधीक्षक समेत 30 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है। इसके तहत गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पटनाः बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए सात पुलिस अधीक्षक समेत 30 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है। इसके तहत गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार- 
 

  • पटना नगर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार का तबादला तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल मुजफ्फरपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • पटना नगर मध्य के पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश को सीतामढ़ी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
  • कैमूर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद फरोगुद्दीन को एसडीआरएफ के समादेष्टा का पदभार सौंपा गया।
  • पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा का तबादला अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में किया गया।
  • सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार का पटना रेल पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
  • पटना के रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह का तबादला मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया।
  • भोजपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार को एमएमपी आरा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार को बिहार सैन्य पुलिस-8 बेगूसराय के समादेष्टा का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया।
  • बिहार पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक डॉक्टर परवेज अख्तर को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के पुलिस उप महानिरीक्षक का पदभार सौंपा गया।
  • बिहार पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक नीरज कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर (नगर) के पुलिस अधीक्षक बनाया गया। 
  • गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा राजीव रंजन का तबादला एससीआरबी के पुलिस उपमहानिरीक्षक बीएमपी-8 के पद पर किया गया।
  • बेगूसराय के समादेष्टा पीके दास को पटना (नगर मध्य) के पुलिस अधीक्षक, बीएमपी 11 बनाया गया।
  • जमुई के समादेष्टा शफीउल हक को बीएमपी 6, मुजफ्फरपुर के समादेष्टा के रूप में तबादला किया गया।
  • पटना के समादेष्टा सुनील कुमार का पटना पुलिस महा निरीक्षक के सहायक निरीक्षण, एमएमपी पर तबादला हुआ।
  • आरा के समादेष्टा पुष्कर आनंद का बीएमपी 16 पटना के समादेष्टा पर तबादला हुआ। Z
  • एसडीआरएफ के समादेष्टा विनोद कुमार का बीएमपी 11 जमुई के समादेष्टा के पद पर तबादला किया गया है।
  • भागलपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (परिक्ष्यमान) को पटना सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया।
  • अपराध अनुसंधान विभाग मद्य निषेध के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन-2 को विशेष शाखा (सुरक्षा), पटना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
  • शिवहर के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), पटना के सहायक का पदभार सौंप गया।
  • अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा को अपराध अनुसंधान विभाग (डी), पटना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
  • आर्थिक अपराध इकाई, पटना के अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को आर्थिक अपराध इकाई, पटना का पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा गया।
  • बिहार पुलिस अकादमी के अपर पुलिस अधीक्षक रामाशंकर राय को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का सहायक निदेशक बनाया गया।
  • मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थापित अपर पुलिस अधीक्षक मिथिलेश कुमार को असैनिक सुरक्षा, पटना का पुलिस अधीक्षक सह सहायक निदेशक चुना गया।
  • चंपारण क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित अपर पुलिस अधीक्षक विजय प्रसाद को सीटीएस नाथनगर का प्राचार्य बनाया गया है।
  • झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) योगेंद्र कुमार को दरभंगा (नगर) के पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा गया।
  • पटना सदर के एसडीपीओ सुशांत कुमार सरोज को भागलपुर (नगर) के पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा गया।
  • बोधगया के एसडीपीओ रमण कुमार चौधरी को बीएमपी-2 के समादेष्टा के रूप में तैनात किया गया।
  • बेगूसराय के एसडीपीओ मनोज कुमार तिवारी को गृहरक्षा वाहिनी, पटना का समादेष्टा बनाया गया।
  • कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद का कैमूर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तबादला किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!