Edited By Ramanjot,Updated: 25 May, 2020 12:32 PM
लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को बिहार वापिस लाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सोमवार को करीब 1 लाख प्रवासी मजदूरों को लेकर 64 ट्रेनें बिहार आएंगी।
पटनाः लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को बिहार वापिस लाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सोमवार को करीब 1 लाख प्रवासी मजदूरों को लेकर 64 ट्रेनें बिहार आएंगी।
इससे पहले रविवार को 104 ट्रेनें बिहार आईं थीं। इनके जरिए एक लाख 70 हजार प्रवासी अपने प्रदेश लौटे। वहीं शनिवार को 115 ट्रेनों से एक लाख 88 हजार प्रवासी बिहार पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, 28 मई 2020 तक 23 राज्य एवं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र से 591 ट्रेनों के माध्यम से नौ लाख 75 हजार 150 प्रवासियों के बिहार आने की संभावना है।
प्रवासियों के आने से बढ़ा कोरोना का संक्रमण
बता दें कि बिहार में प्रवासियों के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2574 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 1599 प्रवासी मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।