Edited By Ramanjot,Updated: 16 May, 2020 11:28 AM
लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को बिहार लाने का कार्य तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को 40 स्पेशल ट्रेनें बिहार आने वाली हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से करीब 60 हजार प्रवासी मजदूर अपने प्रदेश लौटेंगे।
पटनाः लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को बिहार लाने का कार्य तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को 40 स्पेशल ट्रेनें बिहार आने वाली हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से करीब 60 हजार प्रवासी मजदूर अपने प्रदेश लौटेंगे।
जानकारी के अनुसार, 15 मई तक 231 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार पहुंच चुकी हैं। इनमें लगभग 3 लाख लोगों की वापसी हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके चलते बड़ी संख्या में प्रवासी अपने प्रदेश लौट रहे हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जितनी देर तक लोग आते रहेंगे, कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ेगी। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 36 ट्रेनें बिहार पहुंची थी।